पुलिस ने अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा- 18 पेटी, 162 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 60 हजार रुपए जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
लवकुशनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा- 18 पेटी, 162 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 60 हजार रुपए जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी बद्दे उर्फ शिवाकर अवैध हथियार, मारपीट जैसे दो अपराध में पूर्व से लिप्त
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना लवकुशनगर पुलिस को विगत रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कछवारा खेत में बने मकान में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी ली गई। 18 पेटी, अवैध शराब कुल मात्रा 162 लीटर कीमत करीब 60 हज़ार रुपये जप्त की गई। अवैध शराब संग्रह एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी *बद्दे उर्फ शिवाकर बरानिया पिता कुसमाकर निवासी वार्ड क्रमांक 6 लवकुश नगर* के विरुद्ध थाना लवकुशनगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, आरोपी बद्दे उर्फ शिवाकर अवैध हथियार मारपीट जैसे दो अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जा रही हैं