logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीपीपी मॉडल पर विकसित होगा कौशांबी बस स्टेशन, UPSRTC मुख्यालय में हुआ कॉन्सेप्ट प्लान का प्रस्तुतीकरण

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मुख्यालय में आज दिनांक 11 मई 2026 को कौशांबी बस स्टेशन के पीपीपी मॉडल पर निर्माण हेतु कॉन्सेप्ट प्लान एवं डिज़ाइन के संबंध में महत्वपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया गया। इस प्रस्तुतीकरण का अवलोकन माननीय परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा किया गया। बैठक में प्रबंध निदेशक एवं आर.एम./एस.एम. गाजियाबाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं संबंधित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
कौशांबी बस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं विश्वस्तरीय परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1
100 views

Comment