logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाहरगढ़, बारां राजस्थान में ही है। जमीन विवाद के चलते इस तरह टावर पर चढ़ने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। महिलाएं टंकी पर चढ़ गई

ये खबर बारां जिले के नाहरगढ़ की है, जहाँ रविवार को एक साध्वी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला:
पहचान: टावर पर चढ़ी साध्वी का नाम सोनीपुरा टापरा गांव निवासी धापू बाई बताया गया है। ये जूना अखाड़े से जुड़ी हैं। वजह: धापू बाई का आरोप है कि उसकी खातेदारी जमीन को फर्जी तरीके से दूसरों के नाम कर दिया गया। उनका दावा है कि उनकी जगह बहन को तहसीलदार के सामने पेश कर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर जमीन का हस्तांतरण कर दिया। धमकी: साध्वी टावर पर चढ़कर लगातार न्याय की मांग कर रही थीं। कार्रवाई नहीं होने पर नीचे कूदने की चेतावनी दे रही थीं। प्रशासन की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और साध्वी को समझाने में जुटी रही। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और साध्वी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में है।
नाहरगढ़, बारां राजस्थान में ही है। जमीन विवाद के चलते इस तरह टावर पर चढ़ने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

2
702 views
1 shares

Comment