मुरादाबाद की पीएनबी बैंक शाखा में 22 लाख का गबन। आरोपित हैड कैशियर के खिलाफ एफआईआर,पुलिस जांच में जुटी।
मुरादाबाद की सिविल लाइंस स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में 22 लाख रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक की आंतरिक जांच के बाद पुलिस ने कैशियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सनी भारती, निवासी काजी सराय जाटव बस्ती (विकास मंजिल), मुरादाबाद। वह शाखा में हेड कैशियर के पद पर तैनात था।बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के मुरादाबाद डिपो ने 18 और 29 अप्रैल 2026 को कुल 22.39 लाख रुपये जमा करने के लिए दिए थे। कैशियर ने इसकी रसीदें तो जारी कीं, लेकिन बैंक के रिकॉर्ड में यह राशि जमा नहीं दिखाई गई। इसके अतिरिक्त 3.99 लाख रुपये का एक और घपला प्रकाश में आया है।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बैंक के अन्य रिकॉर्ड्स की भी गहनता से जांच कर रही है।यह घटना बैंक में सुरक्षा और जमा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है, क्योंकि सरकारी विभाग (रोडवेज) का पैसा सुरक्षित नहीं रहा तो आम आदमी का पैसा कैसे सुरक्षित रहेगा।