logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की बैठक, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए संघर्ष का ऐलान फतेहाबाद, 10 मई।

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगरपालिका कार्यालय फतेहाबाद में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विनोद कुमार भड़ोलांवाली ने की। बैठक में मुख्य रूप से रोहतक में आयोजित होने वाली कच्चे कर्मचारियों की राज्य स्तरीय कन्वेंशन की तैयारियों और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान विनोद कुमार ने प्रदेश सरकार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है और मानी गई मांगों को लागू न करके वादाखिलाफी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए यूनियन बड़े स्तर पर संघर्ष छेड़ेगी। यूनियन ने बैठक के माध्यम से सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें सभी पार्ट टाइम कर्मचारियों को 2 वर्ष की सेवा पूरी होने पर पक्का करने, हर महीने की 7 तारीख से पहले वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने और वर्ष 2003 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की सीनियरिटी लिस्ट जारी करने की मांग शामिल है। इसके अलावा यूनियन ने सरकार से कर्मचारी, मजदूर, किसान और जनविरोधी नीतियों को तुरंत वापस लेने की भी अपील की। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारियों ने भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया। बैठक में सुखदेव सिंह, अरिजीत सिंह, रामपाल, दलबीर सिंह, बबली सिंह, चरणजीत सिंह और लखविंदर कौर सहित अन्य कर्मचारी नेता व सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने एकमत होकर संकल्प लिया कि यदि सरकार ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे निर्णायक आंदोलन की राह अपनाएंगे।

फोटो - फतेहाबाद। बैठक में भाग लेते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के सदस्य।

5
164 views

Comment