logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारात से लौटते समय दो युवक की सडक हादसे में दर्दनाक मौत

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा ,बारात से घर लौटते वक्त दो दोस्तों की मौत, लौटने के दौरान बस ने रौंदा, तीसरा गंभीर रूप से जख्मी,गांव में मातम पसरा।

एंकर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर के पास रोसड़ा -समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बारात से लौट रहे तीन बाइक सवार को बस ने कुचला दो की मौत, वही तीसरा का इलाज निजी अस्पताल में जारी ।तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने सबको ग्रामीणों की मदद से समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है । बताया जाता है की रात्रि में गांव में लड़का का शादी था जहां से ये तीनों दोस्त बारात के लिए बाइक से ही निकला था । बारात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर से उजियारपुर थाना क्षेत्र के फतेह अली गांव गया था वहीं से लौट के दौरान लगभग सुबह 3:00 बजे के आसपास अनियंत्रित बस ने बाइक को ठोकर मार दी ,जिसमें तीनों बुरी तरह जख्मी हो गया ग्रामीणों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने कर दी वहीं जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है ।मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मुनेश्वर राय के पुत्र कन्हाई कुमार और उनके पड़ोसी मिथुन कुमार के रूप में हुई है जबकि एक युवक रंजीत कुमार जख्मी है । मृतक के परिजन बताते हैं कि वह लोग माधोपुर से बारात उजियारपुर प्रखंड के पतेली गया था वहीं से लौट के दौरान एक बस ने जितवारपुर बिशनपुर के पास रोसरा समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर पीछे से ठोकर मार दिया जहां दो की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया । सुबह मोबाइल के माध्यम से जानकारी हुई की गांव के तीन युवक जख्मी हो गए हैं और सदर अस्पताल में भर्ती हैं जब हम लोग समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे तो यहां देखा कि दो की मौत हो चुकी है और एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है । वहीं पुलिस ने सबको समस्तीपुर सदा अस्पताल में भेज कर परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

बाइट: हरिश्चंद्र राय ,मृतक का भाई

0
77 views

Comment