चना और मसूर की फसल का भुगतान समय पर नहीं मिलने से किसान गंभीर आर्थिक दबाव में हैं।
विदिशा कुरवाई छेत्र मे चना और मसूर की फसल का भुगतान समय पर नहीं मिलने से किसान गंभीर आर्थिक दबाव में हैं।
फसल बेचने के बाद भी पैसे अटकने के कारण किसानों को बैंक की किस्तें और कृषि ऋण चुकाने में दिक्कत हो रही है। समय पर भुगतान न मिलने से कई किसानों को बैंक का कर्ज भरने के लिए अतिरिक्त ब्याज देना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो रही है।
किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के बाद भुगतान में देरी होने से खेती की अगली तैयारी भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार और संबंधित एजेंसियों से जल्द भुगतान कराने की मांग की है ताकि किसानों पर बढ़ते ब्याज का बोझ कम हो सके