यज्ञ की पूर्णाहुति पर 4 जोड़ें परिणय बंधन में *
* ।खरसोद कला राज गुरुनाथ योगी समाज समिति मालवांचल द्वारा गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर ग्राम ओरडी पर आयोजित पंच दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति गत दिवस हुई । पूर्णाहुति के अवसर पर चार जोड़ो का समूह विवाह भी संपन्न हुआ ।उक्त जानकारी देते हुए समाज अध्यक्ष श्री राजेश योगी एवं विवाह समिति अध्यक्ष कमलनाथ योगी ने बताया कि पंचदिवसीय यज्ञ के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हुई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो भक्त सम्मिलित हुए पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। पूर्णाहुति के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं संत जान भी उपस्थित रहे इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मुरली मोरवाल जनपद प्रतिनिधि रौनक जैन सरपंच गोपाल लोहार पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल के पंकज बारिया , मण्डल अध्यक्ष विजय राज सिंह जी राठौर, राष्ट्रीय संत एवं धर्म प्रचारक महंत राजनाथ योगी आदि उपस्थित रहे।