logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेरियां बरियारपुर थाना क्षेत्र बसौना मोर के समीप,तेज़, रफ़्तार, ट्रक, ने, मजदूरकोकचचला।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मछुआरे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बेगूसराय/चेरिया बरियारपुर संवाददाता:

चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एसएच-55 को जाम कर करीब ढाई घंटे तक जमकर हंगामा किया। सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लड्डू लाल सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दोपहर करीब दो बजे बुढ़ी गंडक नदी में लगाए गए जाल से मछली निकालने के लिए घर से निकले थे। वह सड़क किनारे पैदल नदी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच-55 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय पुलिस की गश्ती गाड़ी आसपास मौजूद थी, इसके बावजूद ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा।

ग्रामीणों ने दोषी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलने पर चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार पासवान ने लोगों को दोषी वाहन की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।

20
1172 views

Comment