logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनसत्ता दल की बड़ी सौगात: बाबागंज में 1.41 करोड़ की लागत से दो नई सड़कों का शिलान्यास

बाबागंज, प्रतापगढ़।

बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए आज ग्राम पंचायत नरियांवा में दो प्रमुख संपर्क मार्गों का भव्य शिलान्यास संपन्न हुआ। जननायक माननीय राजा भइया एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज के विशेष प्रयासों से लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत इन सड़कों से क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक विनोद सरोज ने विधि-विधान के साथ निम्नलिखित दो मार्गों की आधारशिला रखी:

राजापुर बघवाइत संपर्क मार्ग: ममईपुर से बाबूपुर तक (लागत: 76 लाख)

राजापुर ढिंगवस मार्ग से गोरखापुर होते हुए बाबूपुर मार्ग: (लागत: 65.50 लाख)

कुल 1 करोड़ 41 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली ये सड़कें क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाएंगी और ग्रामीणों को कीचड़ व खराब रास्तों से निजात दिलाएंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और भारी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

उमाशंकर यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष)

पंकज सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख)

रामयश सरोज (ब्लॉक प्रमुख)

बबलू शुक्ल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)

इस अवसर पर विधायक विनोद सरोज ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। राजा भइया के मार्गदर्शन में बाबागंज के हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का संकल्प निरंतर पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और सम्मानित ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: संवाददाता, प्रतापगढ़।

6
251 views

Comment