logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगठन की मजबूती के लिए अब 'पंचायत स्तर' पर हुंकार भरेगी कांग्रेस: बरेला में पदाधिकारियों का कार्य विभाजन संपन्न

बरेला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेला की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया और कार्यकर्ताओं को "गांव-गांव, पांव-पांव" के मंत्र के साथ पंचायत स्तर पर सक्रिय होने के निर्देश दिए गए।
पंचायत स्तर पर बैठकों का दौर होगा शुरू
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को धार देने के लिए केवल ब्लॉक स्तर तक सीमित न रहकर, अब प्रत्येक पंचायत में जाकर बैठकें की जाएंगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव एवं आदिवासी ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश बरकड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं और नवनियुक्त पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
बैठक में ये रहे उपस्थित:
ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सतेंद्र गर्ग, पंजी जैन, संगठन महासचिव राजेश पटेल, लोकेश मिश्रा, राजेंद्र पटेल, शिव पटेल, देवराज कुर्मी, आशीष अग्रवाल, अनुराग पटेल, सतेंद्र पटेल, इंद्र कुमार, शेख शानू, नीरज श्रीपाल, राजेश श्रीपाल, छोटू, अरूण श्रीपाल, नेमचंद्र बड़कड़े, नरेश पटेल, हाजी जाहिर अहमद, मानस दुबे, नीरज गर्ग, रामानुज पटेल, सतेंद्र श्रीपाल, राम जी रैकवार, मनीष परस्ते, उमाशंकर दुबे, सतीश चौकसे, सचिन सोनी, पप्पू पटेल, पंचम यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बरेला

39
1380 views

Comment