अमेठी के युवक का प्रतापगढ़ में लटका मिला शव
अमेठी के युवक का प्रतापगढ़ में लटका मिला शव
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कटरा राजा हिम्मत सिंह निवासी 24 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह प्रतापगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना बेला देवी मंदिर के पीछे सई नदी किनारे की बताई जा रही है।
परिजनों की माने तो युवक शनिवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।
पुलिस युवक की कॉल डिटेल, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।