"शहीदी दिवस बाबा बंदा सिंघ बहादर जी मनाने के लिए हुआ गुरमता गुरद्वारा किला लोहगढ साहिब जी छावणी निहंग सिंघाँ में"!
कपुरी :- आज 10 मई 2026, सप्ताहिक समागम हुआ गुरुद्वारा किला लोहगढ साहिब छावणी निहंग सिंघाँ गांव भगवान पुर ब्लॉक बिलासपुर जिला यमुनानगर -हरयाणा, प्रबंधक :- जथेदार बाबा बलबीर सिंघ शिरोमणि पंथ अकाली बुढ़ा दल 96 करोड़ी चलदा वहीर चक्रवरती, मुख्य सेवादार :- बाबा हरनेक सिंघ, भारी संख्या में संगत नतमस्तक हुई गुरु का लंगर अटूट बरताया गया !
गुरु की संगत नें बाबा बंदा सिंघ बहादर जी के शहीदी दिवस मनाने के लिए गुरमता पास किया जिसके मुताबिक 5 जून दिन शुक्रवार सन 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब जी सुबह 10 बज़े आरम्भ किए जाएंगे, 6 जून शनिवार सुबह 10 निशान साहिब जी का चोला बदला जाएगा, 7 जून दिन ऐतवार सन 2026 सुबह 10 बज़े श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे तदुपरान्त रागी -ढ़ाहड़ी जथे पवित्र गुरबाणी, इतिहास -गुर इतिहास -सिख इतिहास आदि से संगत को जोड़ेंगे, गुरु का लंगर अटूट बर्ताया जाएगा, 2 बज़े दोपहर बाद खुले कीर्तन दरबार जी के भोग डालें जाएंगे जी इस मौके पर जथेदार बलबीर सिंघ जी भी हाज़री भरेंगे!
गुरमते के समय बाबा हरनेक सिंघ, बाबा गोरा सिंघ, बाबा गुरमेल सिंघ, बाबा जस्सा सिंघ, बाबा हर्षदीप सिंघ, सरदार साहिब जी तासिमबली , सरदार अमनदीप सिंघ आबयाना,स. चंचल सिंघ मक्कड़ यमुनानगर , स. स्तविंदरपाल सिंघ चावला यमुनानगर, स. रणजोध सिंघ, स. गुर्जन्ट सिंघ और भारी संख्या में संगत मौज़ूद रही!
संगत से प्रबंधकों की ओर से निवेदन है के उपरोक्त समय पर पहुंच कर गुरु जी की खुशियाँ प्राप्त करें जी!