प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 169 वीं वर्षगांठ
*प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 169 वीं वर्षगांठ*
रिपोर्टर
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश
*10 मई 1857 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के दमनकारी शासन, आर्थिक शोषण के विरोध में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आज ही के दिन मेरठ उत्तर प्रदेश में अंग्रेजों के शुरू हुआ था।अंग्रेजों द्वारा भारतीय सिपाहियो को दी गई एनफील्ड रायफल में गाय और सुअर की चर्बी युक्त कारतूसों का धार्मिक भावना के खिलाफ उपयोग करने से धन सिंह कोतवाल के साथ अन्य सिपाहियो ने इन्कार कर एक बड़ा जनविद्रोह की शुरुआत की थी। आज सन् 1857 में इतिहास में दर्ज हुई प्रथम क्रांति की 169 वीं वर्षगांठ पर सुनील गोपालदास गुजराती स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बुरहानपुर मध्य प्रदेश में सम्पन्न कार्यक्रम में*
*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से तेजस चौहान,अंश जयकुमार दलाल गणमान्य नागरिकगण महेन्द्र जैन, सतीश पाटील,नरेन्द्र बनोरिया, जगदीशसिंह हजारी, सौरभ,विधानंद देशमुख, ऋषभ शाह, खेमचंद यादव, दीपक सुखेजा, विवेक हकीम,हरीश महाजन,नुपूर शाह, अखिलेश पांडे, सहित अनेक छात्र - छात्रायें उपस्थित थे।