logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री इकरार मोहम्मद का मथुरा में जोरदार स्वागत

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री इकरार मोहम्मद के मथुरा आगमन पर डीग गेट स्थित आजाद मार्केट में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पसमांदा मुसलमान मंच के जिला अध्यक्ष मोइनुद्दीन कुरैशी द्वारा अपने कार्यालय पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।



स्वागत समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर राजा, राशिद नेताजी सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया और इकरार मोहम्मद का जोरदार स्वागत किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकरार मोहम्मद ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज देश और समाज की तरक्की में अहम भूमिका निभा रहा है तथा समाज के युवाओं को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।



वहीं मोइनुद्दीन कुरैशी ने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।



कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की मजबूती और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

0
1076 views

Comment