सर्वसमाज की बैठक में आपसी सहयोग से सामाजिक बुराइयां दूर करने पर बनी सहमति ऐलनाबाद
सर्वसमाज की बैठक में आपसी सहयोग से सामाजिक बुराइयां दूर करने पर बनी सहमति
ऐलनाबाद, 10 मई। शहर की सिरसा रोड पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज सुबह सर्वसमाज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों अग्रवाल, ब्राह्मण, जैन, अरोडवंश,सैनी, सैन, लोहार, धानक, रेगर, बाल्मीकि, धोबी, बावरी, कंबोज, प्रजापत व अन्य कई वर्गों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता हिसार सेआए पवन कौशिक ने की। बैठक के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने - अपने विचार रखे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे समाज में विभिन्न कारणों से आपसी दूरियां पैदा हो गई। जबकि समाज को आपस में जोड़कर रखने की बहुत आवश्यकता है। यदि हमारा समाज एक दूसरे से भेदभाव नहीं करके आपस में मिलजुल कर रहता है तो वहां शांति व समृद्धि आती है और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है। उन्होंने समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों जैसे नशा, जुआ, चोरी, ठगी, लूट व हिंसा की बढ़ती घटनाओं के साथ साथ समाज के नैतिक पतन, तलाक, धर्मांतण की बढ़ती घटनाओ व वृद्धाश्रमो की बढ़ती संख्या पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। सभी वक्ताओं ने इन सब सामाजिक बुराइयों पर कड़ाई से रोक लगाने की बात कही। वहीं लोगों में इन सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, योग को दैनिक जीवन में अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और प्लास्टिक से बनी चीजों का प्रयोग नहीं करने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, स्वदेशी चीजों का प्रयोग बढ़ाने, दैनिक जरूरत की वस्तुओं को स्थानीय बाजार से ही खरीदने तथा सार्वजनिक समारोह में भोजन का दुरुपयोग रोकने पर जोर दिया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी कार्यों को आपसी सहयोग से सभी लोग मिलजुल कर करें और सार्वजनिक कार्यक्रमों को सफल बनाएं। इस प्रकार की बैठकें प्रत्येक माह करवाए जाने की बात भी रखी गई ताकि सर्व समाज को एकजुट किया जा सके। आज की बैठक में पविकांत मित्तल, दिनेश तलवाडिया, भरत शर्मा, राजीव अग्रवाल, पवन जोशी, आदित्य कुमार, लोकेश जोशी, संजय सरिया, देवेंद्र गोयल, नंदलाल शर्मा, एमपी तंवर, सुभाष चौहान, ओमप्रकाश सैनी, जगदीश सोनी, जगजीवन राम सोनी, मोहनलाल कोचर, दीपक अरोड़ा, मोहन सिंह रखड़ा, मनजीत धिंगड़ा, कृष्ण कनवाडिया, सुभाष प्रेमी व महेंद्र वर्मा सहित अन्य कई लोग भी शामिल थे। सरदार न्यूज परविंदर सिंह