बसंत कुंज सेक्टर-I में आज सांसद संजय सिंह करेंगे जनसंवाद
लखनऊ के बसंत कुंज सेक्टर-I स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में आज राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Sanjay Singh का आगमन होगा। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा करेंगे।
जानकारी के अनुसार, सांसद संजय सिंह विशेष रूप से आवास की किश्तों की अवधि बढ़ाने के मुद्दे पर बात करेंगे। स्थानीय लोगों की मांग है कि मकानों की किश्त चुकाने की अवधि 10 वर्ष के बजाय 15 वर्ष की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल सके और उन पर मासिक भुगतान का बोझ कम हो।
कार्यक्रम में बसंत कुंज के बड़ी संख्या में निवासी शामिल होंगे और अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखेंगे। लोगों को उम्मीद है कि इस मुद्दे को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।