logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद:एमडीए अधिकारी बनकर करते थे अवैध वसूली,पैसे नही देने पर देते थे बुलडोजर चलाने की धमकी। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में खुद को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) का अधिकारी बताकर आम जनता से अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय गैंग का मामला सामने आया है। आरोपियों ने निर्माणाधीन मकानों पर बुलडोजर चलवाने की धमकी देकर लोगों को डराया और उनसे रुपयों की उगाही की।आरोपी खुद को एमडीए अधिकारी बताकर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर पहुँचते थे और लोगों को डराते थे कि उनका निर्माण अवैध है और शिकायत ऊपर तक पहुँच चुकी है।आरोपियों ने पीड़ितों से 5,000 की मांग की और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो मकान पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।पीड़ितों में विधवा महिला तरन्नुम और आजिम जैसे लोग शामिल हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पैसे से अपना 50 गज का छोटा मकान बना रहे थे।

पीड़ितों ने अरमान और राजेंद्र गुप्ता नाम के दो युवकों पर वसूली का आरोप लगाया है।आरोपियों ने खुद को पत्रकार बताकर लोगों से पैसों की वसूली की।पाकबड़ा पुलिस को इस मामले की शिकायत IGRS (ऑनलाइन पोर्टल) और ट्वीट के जरिए मिली है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एमडीए उपाध्यक्ष (VC) अनुभव सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी।यह गैंग पिछले कुछ समय से पाकबड़ा क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन साइटों को अपना निशाना बना रहा है।

1
335 views

Comment