किसान कांग्रेस साजा की सूची जारी।किसान नेता रविन्द्र चौबे की अनुशंसा से कांग्रेस नेताओं की मिली जिम्मेदारी...
किसान कांग्रेस साजा की सूची जारी।*
*किसान नेता रविन्द्र चौबे की अनुशंसा से कांग्रेस नेताओं की मिली जिम्मेदारी*...
साजा___ किसान कांग्रेस ब्लॉक साजा की बहुप्रतीक्षित सूची जारी की गई हैं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रविन्द्र चौबे के अनुशंसा से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंगतराम साहू के अनुमोदन से श्री ईश्वर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के सहमति से किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया साहू ने अपनी विस्तृत कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित सूची कांग्रेस भवन साजा में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की है जिसमें किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सुशील यदु, नंदकुमार साहू, रमेश बघेल, दिनेश साहू, धनीराम पटेल, पवन निषाद, संजय सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष के रूप में झग्गर देवांगन वही बतौर महामंत्री संग्राम सिंह राजपुत, सेवाराम साहू, राजाराम ठाकुर, रामायण निषाद, खेलन जोशी, कुलेश्वर चौहान, अमितेश साहू सचिव पद में सनत साहू, पेखन जघेल, शिवकौशिक ,बीरेंद्र साहू, हरिश्चन्द्र साहू, खुलेश्वर साहू, हेमलाल खांडे, ईश्वरी बिसेन सहित कार्यकारिणी सदस्य में डोमार जघेल, खम्मन वर्मा , गंगाराम साहू, सीताराम जघेल,प्रहलाद यदु, अश्वनी साहू ,ऋषि साहू, लेखराम यादव वही मीडिया प्रभारी के रूप में सुरेश साहू की नियुक्ति की गई है।
वही किसान कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया साहू ने अपनी टीम विस्तार को आने वाले समय बूथ स्तर पर करने की बात कही है ताकि किसानों की आवाज पूरे प्रखरता के साथ उठाया जा सके एवं राज्य सरकार पर किसानों के साथ छलकरने की बात कही आज किसान खादों के लिए भटक रहे हैं फिर भी किसानों की सुध नहीं ले रही है अगर स्थिति इसी प्रकार रही तो आने वाले समय में किसान कांग्रेस सड़क से लेकर सेवा सहकारी समिति तक किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।
वही अध्यक्ष कन्हैया साहू नेअपने टीम के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है और अपने दायित्वों का निर्वहन श्रद्धा पूर्वक करने की अपील की है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी , सेक्टर अध्यक्ष संदीप चौबे, अंजोर यदु अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस महामंत्री सेवाराम साहू, अवधेश गोयल, मनीष माली एवं योगेश वर्मा उपस्थित थे।