logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिनसुकिया जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का ऐतिहासिक प्रदर्शन: 100% छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

सैखोवाघाट:-उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के घोषित परिणामों में तिनसुकिया जिले के माकुम स्थित हापजान शिक्षा खंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ने शानदार सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय की सभी छात्राओं ने न केवल शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की, बल्कि सभी परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) में उत्तीर्ण हुईं, जिससे स्कूल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हापजान से कुल 19 छात्राएं परीक्षा में बैठी थीं और सभी 19 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में बाजी मारी। विद्यालय की इस अपार सफलता पर वार्डन सुभद्रा आइदेव और प्रधानाध्यापिका संगीता बरुआ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं की एकाग्रता और शिक्षकों के कठिन परिश्रम को इस जीत का श्रेय दिया है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग के कारण यह शानदार उपलब्धि संभव हो सकी है। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।
इस वर्ष के परीक्षा परिणाम समाज के लिए प्रेरणादायक रहे हैं। विशेष रूप से 'केशव बाहेती सूर्योदय शिशु गृह' की रागिनी दास ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर संस्थान का मान बढ़ाया है। वहीं, 'तिनसुकिया सूर्योदय मुक्त आश्रय गृह' के रोहित कुमार मुखिया ने भी सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर अनाथ आश्रम का नाम रोशन किया है।
इन उपलब्धियों ने पूरे तिनसुकिया जिले में खुशी की लहर पैदा कर दी है और शिक्षा के प्रति समाज के उत्साह को बढ़ाया है।

37
1276 views

Comment