logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस में बीमार पत्नी के लिए जूस लाने गए पति की मौत....

आमस से दीपक की रिपोर्ट :-

आमस थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

मृतक की पहचान कमेशर कुमार बाकेबाजर चांदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमेशर कुमार अपनी बीमार पत्नी बिन्दा देवी के लिए जूस लेने चंडीस्थान बाजार गए थे। तभी शेरघाटी से आमस की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमेशर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतक के भाई अर्जुन दास ने बताया कि बिन्दा देवी पिछले एक सप्ताह से राजेंद्र प्रसाद अस्पताल में भर्ती थीं। अपनी पत्नी की सेवा में लगे थे और उसी के लिए जूस लेने बाजार निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची आमस पुलिस और प्रशासन को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब लंबे समय तक सड़क जाम रहने के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वहीं आमस बीडीओ ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

एक बीमार पत्नी के लिए जूस लेने निकला पति अब कभी वापस नहीं लौटेगा इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

6
345 views

Comment