105वीं अक्षरमाला प्रतियोगिता संपन्न, 127 बच्चों ने लिया भाग
चोलापुर, वाराणसी। रौना खुर्द ग्राम पंचायत में आयोजित 105वीं अक्षरमाला प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के कुल 127 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का निःशुल्क पंजीकरण विजय भारद्वाज, रोशन कुमार, ऋषि राजभर एवं अनन्या प्रकाश द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में बच्चों को कक्षावार प्रश्नपत्र वितरित किए गए, जिनमें 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। निर्धारित समय में उत्तर देकर अपनी-अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले साहिल, श्रेयांश राजभर, आलोक कुमार, आर्या निषाद, श्रुति राजभर, शिवांश यादव, सृष्टि रावत, जागृति, अंशु राजभर, आकांक्षा निषाद, राजा एवं गुलशन निषाद को अक्षरमाला विजेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अक्षरमाला फाउंडेशन की प्रधान न्यासी श्रीमती गीता देवी ने कहा कि बिना लक्ष्य के कोई भी कार्य सफल नहीं होता। उन्होंने बच्चों से अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी दृढ़ता से उस दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भी पढ़ाई से मन विचलित हो, अपने लक्ष्य को याद करें, वही प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
अक्षरमाला फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयप्रकाश ने कहा कि शिक्षा का स्तर ही जीवन स्तर को निर्धारित करता है। जितनी अधिक शिक्षा होगी, जीवन उतना ही उन्नत होगा।
विजय भारद्वाज ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी मेहनत और शत-प्रतिशत सफलता हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर रोशन कुमार, जीतनारायण, बच्चेलाल राजभर, पंकज कुमार, हरेंद्र कुमार, शिवशंकर, ऋषि राजभर, बबलू राजभर, विकास कुमार राजभर, पवन, संजना निषाद एवं अपूर्व निश्चय प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने अक्षरमाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप कलम एवं बिस्कुट वितरित किए गए।