logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंद पड़े घर में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

बिहारीगढ़ कस्बे के रोहित नगर में बीती रात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिये। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि शम्भूलाल पुत्र समेर सिंह अपने परिवार के साथ पिछले तीन दिनों से भांजे की शादी में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह आसपास के लोगों ने घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। चोरी गये सामान की सही जानकारी गृहस्वामी के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिस घर में चोरी हुई उसके ठीक सामने बंधन बैंक स्थित है, जहां रात में पुलिस की गश्त रहती है। इसके बावजूद चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
रिपोर्टर: Rao Shokeen
Rao Digital India News

11
4105 views

Comment