logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़ली (भिनाय) ब्रेकिंग: 22 दिनों का सब्र टूटा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक; पूरे गाँव में भारी तनाव

बड़ली, भिनाय (अजमेर) रिपोर्टर सोहन लाल साहू) जिले के बड़ली गाँव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा आंदोलन आज चरम पर पहुँच गया। पिछले 22 दिनों से धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता तेजेन्द्र सिंह राठौड़ आज सुबह अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनकी इस कार्रवाई ने स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं।प्रमुख घटनाक्रम:टंकी पर प्रदर्शन: प्रशासन की कथित निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर राठौड़ सुबह करीब 8 बजे टंकी पर चढ़े। वे अपने साथ मांग पत्र लेकर गए हैं और चेतावनी दी है कि जब तक भौतिक रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं होती, वे नीचे नहीं उतरेंगे।ग्रामीणों का रोष: मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हैं जो लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 1520 पतवारी चौक लालगिरी चौक पर सत्तापक्ष से जुड़े लोगों का कब्जा है, जिसे प्रशासन जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है।अधिकारियों का घेराव: भिनाय तहसीलदार संजय सारस्वत, विकास अधिकारी अर्जुन सिंह शेखावत और पुलिस थानाधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुँच चुके हैं। अधिकारी लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल युवक टस से मस होने को तैयार नहीं है।तेजेन्द्र सिंह की मांगें:खसरा नंबर 1520 से अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए आज समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन कल से अजमेर जिला मुख्यालय पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

281
12748 views

Comment