हरियाणा की रोहतक पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किडनैप हुए एक बच्चे को बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया....
हरियाणा की रोहतक पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किडनैप हुए एक बच्चे को बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। किडनैपिंग की यह साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे मामा ने ही रची थी। अरेस्ट आरोपियों में मामा भी शामिल है, जिसने जीजा से बच्चे को छोड़ने के नाम पर परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
मामा यूपी का ही रहने वाला है, जबकि दोनों अन्य आरोपी रोहतक और सोनीपत के रहने वाले हैं। तीनों ने बच्चे को किडनैप कर रोहतक में एक होटल में रखा हुआ था। यूपी पुलिस को इसकी लोकेशन मिली तो उन्होंने रोहतक पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद SIT ने तीनों को अरेस्ट कर बच्चे को बरामद किया।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे बच्चे को 7 मई को स्कूल के बाहर से ही उठा लाए थे। बच्चे का मामा पहले रोहतक में नौकरी कर चुका था, इसलिए वे सीधे उसे यहीं ले आए। फिलहाल, रोहतक पुलिस ने तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया।