logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा के कुरवाई अंतर्गत ग्राम कलरयाई में गलत तरीके से बनाई गई नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।

विदिशा के कुरवाई अंतर्गत ग्राम कलरयाई में गलत तरीके से बनाई गई नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। रास्ते के बीचों-बीच नाली होने से हमेशा कीचड़ फैला रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बरसात और पानी भराव की स्थिति में समस्या और गंभीर हो जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण में सुधार कराया जाए और रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

0
0 views

Comment