logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बंजारेवाला में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

बुग्गावाला/हरिद्वार
क्षेत्र के गाँव बंजारेवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर सचिन तोमर ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों में भी कभी हार न मानने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने धर्म, मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य रूप से सचिन तोमर, अंकित राणा, गौरव चौहान, निशु चौहान, डॉ. सुलेख तोमर, सचिन सैनी, योगेश राणा, अमरीश राणा, दिनेश राणा, जॉनी राणा और डॉ. सुमित राणा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर: Rao Shokeen
Rao Digital India News

5
5825 views

Comment