logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं पर डीएम ने दिया जोर

बच्चों व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं पर डीएम ने दिया जोर

हुसैनगंज, फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को उपकेंद्र हुसैनगंज में आयोजित वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय 12 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था, जबकि 15 बच्चों का टीकाकरण शेष पाया गया। बच्चों के ग्रोथ चार्ट भी अपडेट मिले। वहीं 6 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण होना बाकी था, जबकि 4 महिलाओं का टीकाकरण एवं एएनसी चेकअप किया जा चुका था।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं के बीपी, शुगर और यूरिन की जांच सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वीएचएनडी सत्र में आने वाली सभी महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण पूरी संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने नियमित सुपरविजन बनाए रखने और किए जा रहे कार्यों की समय से संबंधित पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान सुपरवाइजर प्रशांत भारती, एएनएम अनुपम चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश कुमारी, आशा कार्यकर्ता माया देवी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

9
1299 views

Comment