logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न,

श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न,

20 मई के चुनाव को लेकर हुई चर्चा

न्यूज फ्लेम/रविकांत

मथुरा। श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा आगामी 20 मई को आयोजित होने वाले चुनाव को लेकर एक स्थानीय होटल में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले कार्यकाल की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीते कार्यकाल में ट्रस्ट द्वारा किए गए धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा की गई।

सभी सदस्यों ने एकजुट होकर ट्रस्ट की गरिमा, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा समाज सेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी।

बैठक का समापन आपसी सहयोग, भाईचारे एवं संगठन हित में निरंतर कार्य करने के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट रजि० के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

4
1250 views

Comment