नगर पंचायत बंथरा, वार्ड नंबर 7 खांडे देव गांव
नगर पंचायत बंथरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत जी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों में उत्साह देखने को मिली। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस कार्य से मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ेगी और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा