logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आतंकियों हिज्बुल और लश्कर के नेटवर्क तोड़े 72 हूरें दिखाईं 80 जेहादियों आतंकियों को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट्स भारतीय गौरव शाहीदा परवीन ने

चंडीगढ़ शनिवार 09.05.2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा प्रस्तुति-----यादों के गलियारे में आओगे तो याद आएगा कि 10 नवम्बर को राजधानी दिल्ली के लाल किले में धमाका हुआ तो उसके बाद घटनास्थल पर एक जाना - पहचान चेहरा दिखाई दिया। वो चेहरा था शाहीदा परवीन गांगुली का जो जम्मू और कश्मीर की बहादुर महिला अधिकारी हैं और देश की सबसे निडर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट्स में से एक के रूप में जानी जाती हैं।पुंछ जिले के एक साधारण परिवार में जन्मीं शाहीदा परवीन की कहानी साहस, दृढ़ता और उद्देश्य की मिसाल है। दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए बम धमाके की जांच अब देश के टॉप पुलिस अधिकारियों के हाथों में है. NIA के अलावा कई आईपीएस अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें एक नाम ऐसा है, जिन्हें लेडी सिंघम कहा जाता है और कश्मीर में आतंकवादी उनके नाम से भी घबराते हैं. ब्लास्ट के बाद आईपीएस अधिकारी शाहिदा परवीन गांगुली को लाल किले पर उस जगह देखा गया, जहां कार में धमाका हुआ था शाहिदा परवीन गांगुली को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है शाहिदा परवीन ने कश्मीर में रहते हुए करीब 300 से ज्यादा एनकउंटर किए, इसमें कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया. स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की कमांडो रहते हुए उन्होंने ये काम किया। इसके बाद उन्हें कश्मीर में एसीपी बनाया गया और फिर आतंकियों के लिए शाहिदा परवीन एक बुरे सपने की तरह थीं. तमाम ऑपरेशन और एनकाउंटर के बाद उन्हें आतंकियों की हर मूवमेंट और प्लान की भनक पहले ही लग जाती थी. यही वजह है कि उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी लोग जानते हैं. शाहिदा परवीन गांगुली के अनुभव और आतंकवादियों को लेकर उनकी शानदार रणनीति को देखते हुए दिल्ली बम धमाके के मामले में भी उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई . वो इस मामले की जांच करने वाले अधिकारियों की टीम में शामिल हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो पुलिस के साथ सादे कपड़ों में लाल किले पर दिख रही है।

7
1434 views

Comment