logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षाफल वितरण हेतु लखनऊ बोर्ड ऑफिस से आदेश जारी_

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा परीक्षाओं का परीक्षाफल 24 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाने के बाद अब अंकपत्र एवं सहप्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिषद सचिव शिव लाल द्वारा जारी पत्रांक संख्या 3179_4536/2026-27 के माध्यम से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जनपदवार निर्धारित तिथियों में परिषद कार्यालय लखनऊ से परीक्षाफल सामग्री प्राप्त की जाएगी। वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती एवं देवीपाटन मंडल के लिए 12 मई 2026, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं बरेली मंडल के लिए 13 मई 2026 तथा कानपुर, झांसी, चित्रकूट, प्रयागराज, अयोध्या एवं लखनऊ मंडल के लिए 14 मई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। परिषद ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय के वाहक के माध्यम से परीक्षाफल सामग्री प्राप्त कर विद्यालयों तक समय से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही 20 मई 2026 तक सभी संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अंकपत्र वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी परीक्षाफल में त्रुटि पाई जाती है तो उसके निराकरण हेतु संबंधित विद्यालयों को 30 जून 2026 तक परिषद कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रकरणों पर विचार नहीं किए जाने की बात भी परिषद द्वारा स्पष्ट की गई है। परिषद के इस आदेश के बाद प्रदेशभर के संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण की तैयारियां तेज हो गई हैं।

0
88 views

Comment