logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आपसी सहमति से संपत्ति विवाद का निपटारादेहरादून निवासी वीर सिंह और ग्राम खुशालीपुर

निवासी अंकुश के मध्य संपत्ति के लेनदेन एवं पैसों को लेकर चल रहा विवाद आज दिनांक 9 मई 2026 को क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में आपसी बातचीत के माध्यम से समाप्त कर दिया गया।
दोनों पक्षों ने स्पष्ट किया कि अब उनके बीच किसी प्रकार का कोई विवाद या पैसों का लेनदेन शेष नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा अपना स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से उनके बीच गलतफहमियां और मतभेद पैदा किए गए थे, जिससे आपसी संबंध प्रभावित हुए।
अब दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और समझदारी से सभी मतभेद खत्म कर लिए हैं तथा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस मामले में किसी प्रकार की टीका-टिप्पणी या अफवाह न फैलाएं।
----------------------
Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India Newshttps://youtu.be/uIcmlB-_uZc

0
2480 views

Comment