logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चित्रदुर्ग में भव्य रूप से संपन्न हुआ बी.एस.वाई. अभिमानोव

बेंगलुरू/चित्रदुर्ग(दलपतसिंह भायल)पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा के सम्मान में आयोजित बी.एस.वाई. अभिमानोव कार्यक्रम शनिवार को चित्रदुर्ग स्थित श्री मदार चेनैय्या गुरु पीठा के समीप मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बी.एस. येदियुरप्पा के राजनीतिक योगदान और संगठन निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें भाजपा का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने में येदियुरप्पा का योगदान अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम में विभिन्न मठों के स्वामीजी ने आशीर्वचन दिए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, एच.डी. कुमारस्वामी, वी. सोमन्ना, शोभा करंदलाजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक बी.वाई. विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक, विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालवाड़ी नारायणस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदीश शेट्टर, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद गोविंद करजोल, पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रभाकर कोरे, पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु, सांसद कोटा श्रीनिवास पूजारी, बी.वाई. राघवेंद्र सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व, किसान हितैषी नीतियों और पार्टी संगठन के लिए उनके समर्पण को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और पूरे परिसर में भाजपा के पक्ष में नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कर्नाटक द्वारा किया गया था।

3
257 views

Comment