क्रिस्टल अवार्ड 2026 से टेरेस लुईस ने सम्मानित हुए डॉ पिंटू मिश्रा
डॉ पिंटू मिश्रा को क्रिस्टल अवार्ड 2026" से टेरेस लुईस ने सम्मानित किया ।
मेरठ - नृत्य संगीत फैशन से सजी रंगा रंग कार्यक्रम के बीच अपने शेत्र का नाम रोशन कर अपनी पहचान बनाने वाले कलाकारो को क्रिस्टल अवार्ड 2026 दे कर सम्मानित किया जिसका आयोजन समीर खुर्शीद डायरेक्टर बिट्स ऑफ़ डांस ने किया । मुख्य अतिथि वॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेस लुएस जी रहे । कार्यक्रम मे शहर की सब ही जानी पहचानी हस्तिया मौजूद थी । सुभारती विश्वविद्यालय से डॉ पिंटू मिश्रा डीन फाइन आर्ट को उनके कला शेत्र में विशेष योगदान देने की लिए क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस से पूर्व भी बहुत से संस्थाओं द्वारा आपको उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है । विश्विद्यालय कुलपति डॉ प्रमोद शर्मा जी मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्य राज जी सहित सभी ने अपना हर्ष प्रकट किया ।