logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, मासूम घायल

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, मासूम घायल

फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसा न्यारा पेट्रोल पंप के सामने बहावलपुर रोड पर हुआ, जहां बाइक फिसलने के बाद ट्रक की चपेट में आ गई।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा देवी (45) पत्नी राकेश सोनकर के रूप में हुई है। हादसे के समय वह अपने परिवार के साथ बाइक से नौगांव से कंसाही, थाना बकेवर जा रही थीं। इसी दौरान एक ऑटो सर्विस सेंटर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में सुमित्रा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार चार वर्षीय शिवा पुत्र अर्जुन के सिर में मामूली चोटें आई हैं। घायल बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी हुसैनगंज भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बाइक चालक सत्येंद्र कुमार (18) पुत्र राकेश सोनकर हादसे में सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 6447, थाना पुलिस और सीसीटीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में हादसे को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

26
1142 views

Comment