logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मड़िहान थाना दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशमड़िहान, मिर्जापुर।

शनिवार को मड़िहान थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मड़िहान श्रीमती सीखा भारती एवं थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने की।
इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी मारपीट, रास्ता एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
क्षेत्राधिकारी श्रीमती सीखा भारती ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। वहीं थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि शिकायतों पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
थाना दिवस में पुलिस कर्मियों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

0
0 views

Comment