logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नल जल योजना के तहत पानी न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन

संवाददाता (अहमद राजा )
7007723172

म्योरपुर/सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत आरंगपानी में नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई
न होने से नाराज ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जल्द से जल्द पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नल जल योजना का कार्य होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। ग्रामीणों ने मांग की कि जल्द से जल्द नल जल योजना के तहत नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सांकेतिक प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह, उदयभान सिंह, सुशीला देवी, सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़, रामऔतार खरवार, संजय कुमार, भूरेश्वर, किरामती सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रह

0
35 views

Comment