logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तरनतारन से 15 करोड़ की हेरोइन बरामद, नाइजीरियन महिला गिरफ्तार

तरनतारन से 15 करोड़ की हेरोइन बरामद, नाइजीरियन महिला गिरफ्तार




तरनतारन (सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने एक अफ्रीकी महिला को 3 किलो हेरोइन और वैगन-आर कार समेत गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस संबंध में तरनतारन पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दोपहर में जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले संबंधी अधिक जानकारी साझा कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ तरनतारन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी अफ्रीकी महिला सीमावर्ती इलाके में हेरोइन की खेप लेने पहुंची हुई है। सूचना के आधार पर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया। इस दौरान बाईपास के पास की गई नाकाबंदी के दौरान सीआईए स्टाफ की पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की एक वैगन-आर कार को रुकने का इशारा किया, जिसे एक महिला चला रही थी। तलाशी के दौरान कार से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान बेला निवासी डेल्टा स्टेट, जोम्बा, नाइजीरिया (अफ्रीका) और वर्तमान निवासी संडे बाजार, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला भारत काम सीखने के लिए आई थी, लेकिन बाद में वह नशा तस्करी के जाल में फंस गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों से पहले कितनी हेरोइन की खेप लेकर जा चुकी है।

Content writer vatika

0
24 views

Comment