logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने महाराणा प्रताप जयंती पर युवाओं को दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चंदन मिश्रा ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और धर्म रक्षा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शौर्य और स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
"द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।"

वीर शिरोमणि, मेवाड़ की शान और हम सभी के प्रेरणा स्रोत महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन मिश्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप हमें यह संदेश देते हैं कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में दृढ़ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए मातृभूमि तथा प्रभु श्री राम की जन्मभूमि की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अपने धर्म और राष्ट्र के मूल्यों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। आज उनके जन्मोत्सव पर हम संकल्प लेते हैं कि अपनी मातृभूमि और प्रभु श्री राम की जन्मभूमि की सेवा व सुरक्षा के लिए हम अपना सर्वस्व अर्पण करने को तैयार रहेंगे।
जय राजपूताना! जय श्री राम!
विनीत:
चंदन मिश्रा '
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन

9
2244 views

Comment