छिंदवाड़ा : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह
छिंदवाड़ा : दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 200 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू, नगर निगम महापौर विक्रम आहा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा तथा संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति और मार्गदर्शन में विधि-विधान से विवाह संपन्न हुए। कार्यक्रम में बरात, स्वागत समारोह एवं विशेष भोज की व्यवस्था की गई।
विभिन्न ब्लॉकों में मुख्यमंत्री आदर्श विभाग सम्मेलन अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगे। गरीबी यापन परिवारों के जोड़ों को शासन द्वारा 49,000 रुपए की आर्थिक सहायता एवं उपहार दिए जाएंगे। पोला ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम को छिंदवाड़ा से रंजीत डेहरिया ने रिपोर्ट किया।