"किसे कहेंगे शहजादा?": तेजस्वी का पीएम पर तंज मंत्रिमंडल में खुद बैठे हैं तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे
9 मई, 2026
भागलपुर | बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परिवारवाद' वाले बयानों पर तीखा पलटवार किया है। शुक्रवार को राजद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी ने बीजेपी और एनडीए गठबंधन को घेरते हुए कई सवाल दागे।
तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अब किसे 'शहजादा', 'राजकुमार' या 'युवराज' कहेंगे? अब तो उनके अपने मंत्रिमंडल में बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे शामिल हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के साथ बिहार में जितने भी दल हैं, वे सभी 'पारिवारिक पार्टियां' हैं। तेजस्वी ने स्पष्ट रूप से नाम लिए:
चिराग पासवान (रामविलास पासवान की पार्टी)
नीतीश कुमार की पार्टी
जीतनराम मांझी की पार्टी
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी
तेजस्वी ने केवल सहयोगियों ही नहीं, बल्कि बीजेपी को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने खुद भी अपने कोटे से अधिकांश मंत्री परिवादी या वंशवादी ही बनाए हैं।तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि एक तरफ पीएम मंचों से परिवारवाद के खिलाफ भाषण देते हैं, और दूसरी तरफ उन्हीं 'वंशजों' के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार सरकार मंत्रीमंडल में शामिल एनडीए के 35 में से 17 विधायक परिवारवाद की उपज हैं।