अठनिया गाँव में उत्साह पूर्वक मनाया गया P3532 मक्का का फसल कटाई दिवस-किसानों के बीच उत्साह का माहौल
मुनाफा पक्का किसानों को अधिक ऊपज की आशा ।
पायोनियर P3532 मक्का ऊपज की नई परिभाषा ।।
AIMA न्यूज,भागलपुर
पीरपैंती 7 मई ।
पीरपैंती प्रखण्ड के परशुरामपुर पंचायत स्थित अठनिया गाँव में कोर्टेवा एग्री साईस पायोनियर कम्पनी के द्वारा सर्वोत्तम प्रभेद P3532 मक्का फसल कटाई दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन गांव के हीं प्रगतिशील किसान विभूति यादव के खेत में लगे P3532 मक्का फसल पर किया गया । इस उत्सवपूर्ण कार्यक्रम में अधिक संख्या में किसान उपस्थित होकर P3532 मक्का के गुण ,फायदे और लाभ से अवगत हुए । कार्यक्रम का आयोजन पायोनियर के क्षेत्रीय प्रतिनिधि संतोष कुमार ने किया। मौके पर पायोनियर के अधिकारी कृषि विशेषज्ञ ललन कुमार शर्मा ने किसानों को खेत में खड़े फसल को दिखाते हुए P3532 मक्का के गुण,फायदे और लाभ से अवगत कराते हुए कहा कि इसके भुट्टे का आकार बेलनाकार और एक समान होने से दाने एकसमान और पैदावार ज्यादा प्राप्त होता है। अन्य मक्के की तुलना में P3532 मक्का में नमी की मात्रा कम होने से दाना सुखाने का झंझट नहीं और भंडारण क्षमता अधिक होता है । किसानों को फसल कटाई व वजन करके अन्य मक्का के साथ तुलना करके दिखाया गया
जिसमें अन्य मक्का का वजन प्रति एकड़ 47 किवंटल प्रति एकड़ आया वहीं P3532 पायोनियर मक्का का वजन 52 किंक्टल प्रति एकड़ उपज प्राप्त हुआ। इस प्रकार 5 क्विंटल प्रति एकड़ अन्य मक्का की तुलना में ज्यादा उपज प्राप्त होने से उपस्थित किसानों के बीच खासा उत्साह दिखा । किसानों ने माना कि वास्तव में P3532 मक्का किसानों के लिए उपज की एक नयी परिभाषा बनकर कर आया है।
मौके पर स्थानीय किसान विभूति यादव (पैक्स अध्यक्ष),पवन यादव (मुखिया),पप्पू यादव ,रणजीत यादव , रामविलास यादव,मनीष यादव ,पिंटू शर्मा,रसिकलाल यादव सहित अनेको किसानों ने P3532 मक्का पसल कटाई दिवस की सराहना करते हुए इस बार के सीजन में P3532 पायोनियर संकर मक्का बुवाई करने का निर्णय लिया।