अतिक्रमण के नोटिस का नहीं असर, कार्रवाई पर नजर24 घंटे की चेतावनी से बेपरवाह दिखे जिम्मेदार,
उत्तराखंड देहरादून तहसील विकास नगर में मार्केट में अतिक्रमण के नोटिस का नहीं असर, कार्रवाई पर नजर
24 घंटे की चेतावनी से बेपरवाह दिखे जिम्मेदार,
मुख्य बाजार में लग रहा जाम
मुख्य बाजार में फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण
सड़क पर अतिक्रमण और बैरोकटोक फर्राटा भरते ई-रिक्शा। उत्तराखंड सीएनएन न्यूज धरातल की रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों और रेहड़ी फड़ व्यापारियों को नोटिस देकर फुटपाथ और सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था यही नहीं अतिक्रमण न हटाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई थी।
इसके बाद भी शुक्रवार को दुकानों को फुटपाथ पर सजाया जा रहा है। सड़क पर रेहड़ी और फड़ू लग रहे हैं। ई-रिक्शा बेधड़क बाजार में फर्राटा भर रहे हैं। मानो वे कह रहे हैं कि हम नहीं सुधरेंगे। अब शुक्रवार को नोटिस की समयावधि खत्म होने के बाद शनिवार से...
जबत करने की चेतावनी के बावजूद बाजार में फर्राटा भरते दिखे ई-रिक्शा चालक
पुलिसिया कार्रवाई पर शहरवासियों की नजर है।
पुलिस ने बुधस्पतिवार को 40 दुकानदारों और रेहड़ी फड़ू व्यापारियों को नोटिस थमाए थे। उन्हें साफ कहा गया था कि 24 घंटे में अतिक्रमण न हटाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा चालकों को भी बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने पर उनका वाहन जब्त करने की चेतावनी दी गई थी।
नोटिस और चेतावनी के बाद शुक्रवार को बाजार में पड़ताल की गई तो जगह-जगह प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रखा था मडी चौक से डाकपत्थर चौक तक रेहड़ियां और फड़ू भी फुटपाथ और सड़क मिले। सड़कों पर ई-रिक्शा बैरोकेटोक दौड़ रहे थे। मंडी चौक, पहाड़ी गली, अस्पताल सड़क और डाकपत्थर चौक से चालक ई-रिक्शा में यात्री बैठा और उतार रहे थे। इसके चलते सड़क पर बार-बार जाम भी लग रहा था।
अब तक 50 व्यापारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं पांच ई-रिक्शा चालकों को चेतावनी दी गई नोटिस की अवधि बीतने के साथ प्राथमिकी दर्ज करने और ई-रिक्शा जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी हर हाल में मुख्य बाजार की सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा