logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर में प्रताप जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम

खानपुर| वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को खानपुर नगर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम महाराणा प्रताप उद्यान में आयोजित किया जाएगा, जहां समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।आयोजन के दौरान भगवा ध्वज की स्थापना, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर युवाओं एवं समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। महाराणा प्रताप सेवा समिति ने अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय करणी सेना के तहसील अध्यक्ष बलजीतसिंह राजावत ने दी।aimamediajhalawar

9
584 views

Comment