logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वी-मार्ट में ड्राइंग प्रतियोगिता, बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

संवाददाता महाराज सिंह शाहजहांपुर
बरेली। प्रेम नगर स्थित V-Mart शॉपिंग मॉल में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रकलाओं की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। शारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शोभित दूसरे और आमिना तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्टोर मैनेजर सुमित भारती ने सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं और इससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

1
88 views

Comment