logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर: एलिवेटेड रोड निर्माण से प्रभावित सीवर लाइनें दुरुस्त करने निर्देश

ग्वालियर: अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने नगर निगम की बैठक में एलिवेटेड रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइनों, मैनहोल और चेंबरों की मरम्मत बारिश से पहले पूरी करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दो दिन में मरम्मत कार्य की योजना तय करने और यदि वर्तमान एजेंसी अक्षम हो तो नई एजेंसी नियुक्त करने को कहा। मरम्मत कार्य का खर्च संबंधित ठेकेदार के भुगतान से समायोजित किया जाएगा।

बैठक में आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा में एलिवेटेड रोड परियोजना के फेस-1 एवं फेस-2 की प्रगति, सीवर समस्या की कार्ययोजना और जीआईएस मैपिंग पर चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव ने आरईपीएल कंपनी की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। केदारपुर डंपिंग साइट पर कचरा प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। साथ ही संपत्तिकर वसूली में लंबित मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें नई आवासीय योजनाओं और अधोसंरचना विकास की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त-सह-संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भी बैठक में शामिल थे।

10
1112 views

Comment