logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: रेडक्रॉस दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान समारोह आयोजित

भिण्ड: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने जिला पंचायत कार्यालय में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कलेक्टर भिण्ड के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान रक्तदान, मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रक्तवीरों, समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समन्वयन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने किया। कलेक्टर भिण्ड ने रक्तदान को जीवनदान बताया और युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवजीवन सहायतार्थ संगठन, जीवनदायनी रक्तदान समिति, संजीवनी रक्तदान समिति सहित अन्य संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। फूप और गोहद में आयोजित रक्तदान शिविरों के रक्तदाताओं सहित 50 से अधिक समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

21
1007 views

Comment