logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल: संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गोहद में समीक्षा की

भोपाल: संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह जादौन ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गोहद में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव एवं 13-गोहद के निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने Book a Call तथा DSC संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री एल.के. पांडे, अनुविभागीय अधिकारी गोहद श्री राजन नाडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी मेहगांव श्री नवनीत शर्मा सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। श्री जादौन ने समस्त निर्वाचन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं त्रुटिरहित संपादन के लिए प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

13
783 views

Comment