यूपी के अंबेडकरनगर में चार बच्चों और उनकी मां का हत्यारोपित पड़ोस में रहने वाला आमिर निकला। सोमवार को पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।
यूपी के अंबेडकरनगर में चार बच्चों और उनकी मां का हत्यारोपित पड़ोस में रहने वाला आमिर निकला। सोमवार को पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक तरफा प्यार और संपत्ति का लालच इन हत्याओं की वजह थी।
पुलिस के अनुसार, मृतका गौसिया का पति सऊदी अरब में रहता है।
उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी।
इसी का फायदा उठाकर 19 वर्षीय आमिर गौसिया पर शादी का दबाव बना रहा था, ताकि उसकी जमीन पर कब्जा कर सके।
जब गौसिया ने विरोध किया तो 2 मई को आरोपित ने उसके साथ मारपीट की।
बेहोश होने के बाद उसके चारों बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी